ICC Odi world cup 2023:चेतन शर्मा ने ली थी वर्ल्ड कप इतिहास की पहली हैट्रिक, भारत का नाम रोशन

ICC Odi world cup 2023:चेतन शर्मा ने ली थी वर्ल्ड कप इतिहास की पहली हैट्रिक, भारत का नाम रोशन

नई दिल्ली: 5 अक्टूबर से भारत में ICC Odi world cup 2023 का आगाज होने वाला है। इस विश्व कप के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है। खासकर भारतीय फैंस, क्योंकि 12 साल बाद वर्ल्ड कप वापसी भारत लौटा है। इससे पहले जब 2011 में भारत में वर्ल्ड कप हुआ था, तो टीम इंडिया ही चैंपियन बनी थी।

1975 में इंग्लैंड में पहला वर्ल्ड कप खेला गया था। उसके बाद से अब तक इस मेगा टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड बने हैं और टूटे भी हैं। लेकिन आज हम आपको इतिहास के पन्नों से होते हुए बताएंगे उस सूरमा खिलाड़ी के बारे में जिसने वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक ली थी।

भारत के चेतन शर्मा ने ली थी पहली हैट्रिक

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को वर्ल्ड कप हैट्रिक मैन के नाम से भी जाना जाता है। वह पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली थी। चेतन ने यह कारनामा 1987 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। चेतन ने कीवी टीम के तीन बल्लेबाजों को बोल्ड कर हैट्रिक ली थी। उन्होंने केन रदरफर्ड, इयान स्मिथ, और इवन चैटफील्ड को चलता किया था। यह चेतन शर्मा का उनके करियर का सबसे यादगार ओवर था।

31 अक्टूबर 1987 में यह मैच नागपुर में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 9 विकेट पर 221 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 32.1 ओवर में 224 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया था। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस मुकाबले में नाबाद 103 रन की गजब पारी खेली थी। चेतन शर्मा को उनकी हैट्रिक और सुनील गावस्कर को उनके शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। बहरहाल, आगमनी वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलकर करेगी।

यह भी पढ़ें :-टीम इंडिया की तैयारी ICC Odi world cup 2023 के लिए खिलाडि़यों के बीच महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा

यह भी पढ़ें :-Asian Games 2023:नेपाल vs मंगोलिया क्रिकेट,एक रिकॉर्ड भरा मुकाबला

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।


Releted Articale

ट्रेडिंग

देश-विदेश

Scroll to Top