गोण्डवाना एक बड़ा आकर्षण केंद्र:”कचारगढ़ देव जात्रा” 22 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक।

गोण्डवाना एक बड़ा आकर्षण केंद्र:"कचारगढ़ देव जात्रा" 22 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक।

Join Telegram

कचारगढ़ देव जात्रा:भारत के महाराष्ट्र राज्य में हर वर्ष मनाया जाने वाला “कचारगढ़ देव जात्रा” गोण्डवाना एक बड़ा आकर्षण केंद्र है। यह जात्रा गोण्डवाना मेला महोत्सव के रूप में जाना जाता है। इस महोत्सव में देश भर के आदिवासियों का याना कोने कोने से आगमन होता है।कचारगढ़ देव जात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव है जो हर साल गोण्डवाना मेला महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष, यह उत्सव 22 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी कचारगढ़ जात्रा एवं मेला समिति ने ली है।

कचारगढ़ देव जात्रा एवं मेला प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रथम दिन शुभारम्भ कलीकंकाली ठाना ,गुफाओं ,एवं कोयली कचारगढ़ के समस्त शक्तियों का महागोंगों से हुआ।पेनगोंगों का कार्यक्रम गोण्डवाना मुठवा ,गोण्डवाना राष्ट्रीय पूनेमाचार्य आदरणीय इंद्रपाल सिंह मरकाम जी ,माथूर सिंह कोर्राम जी (संरक्षक गोण्डी धर्म संरक्षण समिति छ.ग.) ,जनक ध्रुव जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक ) ,बी.एस.राज ,(अध्यक्ष फडापेन ठाना डूभरकछार पाली कोरबा ) एवं उनके सहयोगी भूमकाओं के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें :-दंतेवाड़ा न्यूज़ :”नियद नेल्ला नार योजना” का जिले में हुआ शुभारम्भ

Releted Articale

ट्रेडिंग

देश-विदेश

Scroll to Top