कोरबा न्यूज़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहान समूह ने किया सम्मेलन आयोजित

कोरबा न्यूज़:गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी ग्राम बसंतपुर में आयोजित बिहान समूह के स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए।

Join Telegram

कोरबा न्यूज़:गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी ग्राम बसंतपुर में आयोजित बिहान समूह के स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री श्री ईश्वर आरमेक्शन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्व सहायता समूहों के माध्यम से चलाई जा रही बिहान समूह की महत्वपूर्णता पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि महिलाएं इन समूहों के माध्यम से छोटी-छोटी बचत करके अपने परिवार को सशक्त और मजबूत बना सकती हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उनका महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाएं इन समूहों के माध्यम से छोटे-छोटे लघु उद्योग स्थापित कर अपनी आय का स्रोत बनाकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बना सकती हैं।

इस अवसर पर बिहान समूह के संयोजक पुष्पा दीदी जी के साथ क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रमिला कंवर, ललिता कंवर, गीता कंवर, तीर्थ सारथी, शिव कुमारी, पूजा यादव, धन कुमार, पी आर पी रल, और कौशल्या कंवर समेत भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें :-रेलवे में टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती: यहां जानें पूरी प्रक्रिया।

यह भी पढ़ें :-Raipur Recruitment 2024:प्रशिक्षण अधिकारियों के 19 पदों पर भर्ती।

Releted Articale

ट्रेडिंग

देश-विदेश

Scroll to Top