रायपुर:छत्तीसगढ़ विधानसभा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विभागों को 8879 करोड़ की मांग पारित।

रायपुर:छत्तीसगढ़ विधानसभा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विभागों को 8879 करोड़ की मांग पारित।

Join Telegram

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 8879 करोड़ 01 लाख 49 हजार रूपए की अनुदान मांगी गई।

विभागों के लिए विवरण

  • स्कूल शिक्षा: 7387 करोड़ 66 लाख 32 हजार रूपए
  • उच्च शिक्षा: 1049 करोड़ 08 लाख 90 हजार रूपए
  • पर्यटन: 218 करोड़ 04 लाख 40 हजार रूपए
  • संस्कृति: 90 करोड़ 50 लाख 39 हजार रूपए
  • धार्मिक न्यास और धर्मस्व: 49 करोड़ 20 लाख रूपए
  • राज्य विधानमंडल: 84 करोड़ 51 लाख 18 हजार रूपए

मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल बजट पर चर्चा

  • विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान, मंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के स्कूलों में 33,000 से अधिक पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी।
  • इसमें व्याख्याता (2524 पद), शिक्षक (8194 पद) और सहायक शिक्षक (22341 पद) शामिल हैं।
  • समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1086 नए पदों का सृजन किया जाएगा, जिसके लिए एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
  • स्कूलों के रखरखाव और अधोसंरचना विकास के लिए बजट में 265 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें 57 हाईस्कूल और 39 हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए नवीन भवन निर्माण का प्रावधान है।

अन्य घोषणाएं

  • नवा रायपुर में प्रशासनिक कम्पोजिट बिल्डिंग प्रारंभ करने के लिए एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें कई कार्यालय संचालित होंगे।
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालयों का संचालन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • स्कूलों में स्मार्ट क्लास के तहत इंटरनेट प्रोजेक्टर की सहायता से शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें :-

Releted Articale

ट्रेडिंग

देश-विदेश

Scroll to Top