Sarguja News:’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम

Sarguja News:'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम

Sarguja News:छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शनिवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर, घंघरी में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र शामिल हुए।

संभागायुक्त श्री चुरेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप यह जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें एकलव्य आवासीय विद्यालय और अन्य स्कूलों के छात्रों सहित जनप्रतिनिधियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पर्यावरण संरक्षण किया जा सके।

यह भी पढ़ें :-Gariaband News:अतिथि व्याख्याता पदों पर भर्ती।

स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री आलोक दुबे ने भी प्रकृति के संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए पौधारोपण एवं उसकी सुरक्षा अवश्य करने की अपील की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के स्कूलों में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिले के 2053 स्कूलों में एक साथ तकरीबन 25 हजार पौधारोपण कर लोगों को पौधा संरक्षण की शपथ दिलाई जा चुकी है। कार्यक्रम की शुरुआत में एकलव्य आवासीय विद्यालय के पहाड़ी कोरवा छात्रों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस आयोजन में एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र, स्काउट गाइड, प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्रों सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने अशोक, आंवला, जामुन, आम आदि पौधों का रोपण किया। जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक श्री ललन प्रताप सिंह, अम्बिकेश केसरी और कैलाश मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान, पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया और उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल करने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।

Image Resize Tool

Pincode Finder Tool

Age Clculator Tool

Releted Articale

ट्रेडिंग

देश-विदेश

Scroll to Top